Pages

Sunday 25 December 2016

*शाने खातुने जन्नत* #09
*بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ*
*اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ*

*_तसबिहे फातिमा की फ़ज़ीलत_*
     सय्यिदे कौनेन की प्यारी लाडली शाहज़ादि, खतूने जन्नत ,बीबी फातिमाرضي الله تعالي عنها खुद तन्दूर में रोटिया लगाया करती ,घर में झाड़ू देती और चक्की पिसती थी जिस से आप के हाथों में छाले पड गए थे ,रंग मुबारक मुतगय्यर और कपडे गर्द आलूद हो गए थे। एक दफा खादिम की तलब में बारगाहे मुस्तफ़ाﷺ में हाज़िर हुई तो तसबिहे फातिमा का तोहफा मिला.
     चुनांचे हज़रते सय्यिदूना अबू हुरैराرضي الله تعالي عنه फरमाते हे की हज़रते सय्यिदुना फातिमातुज़्ज़हराرضي الله تعالي عنها आकाए नामदार, दो आलम के मालिकों मुख़्तारﷺ की बारगाह में हाज़िर हुई और आपﷺ से खादिम का सुवाल किया: हुज़ूरﷺ ने इरशाद  फ़रमाया: तुम्हे हमारे पास खादिम तो नहीं मिलेगा, क्या में तुम्हे ऐसी चीज़ न बताऊ जो खादिम से बेहतर है? तुम जब बिस्तर पर जाओ तो 33 बारسبحان الله 33 बारالحمد لله और 34 बारالله اكبر पढ़ लिया करो।

*_इस्लामी बहनो के लिये सिरते सालिहाते उम्मत_*
     हज़रते फातिमाرضي الله تعالي عنه के ज़िक्र करदा वाक़ीए से पता चलता है की ताजदारे मदीनाﷺ अपनी लाड़ली शहज़ादी के लिये येही पसंद फरमाते है की वो घर के काम-काज खुद ही करे, इससे इस्लामी बहनो के लिये एक राहे अमल मुतअय्यन होती ही।

बाक़ी अगली पोस्ट में.. ان شاء الله
*✍🏽शाने खातुने जन्नत, 33*
___________________________________
📮Posted by:-
*​DEEN-E-NABI ﷺ*
💻JOIN WHATSAPP
📲+91 95580 29197
📧facebook.com/deenenabi
📧Deen-e-nabi.blogspot.in

No comments:

Post a Comment