Pages

Wednesday 19 December 2018

तज़किरतुल अम्बिया* #342

*

بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْـمٰـنِ الرَّحِـيْـمِ

اَلصَّــلٰـوةُ وَالسَّــلَامُ  عَــلَـيْـكَ يَا رَسُــوْلَ اللّٰه ﷺ

*मूसा अलैहिस्सलाम ने रब के हुक्म से कहा* #03

     फिरऔन ने कहा जिस रब्बुल आलमीन का तुम अपने आपको रसूल कहते हो, वह क्या है? उसकी हकीकत क्या है? जब अल्लाह तआला की हकीकत ब्यान करना इंसानी ताकत से मावरा है तो मूसा अलैहिस्सलाम ने ऐसा हिकमत भरा जवाब दिया जिसे वह भी समझने की कोशिश करता तो समझ जाता।

     मूसा अलैहिस्सलाम ने फ़रमाया वह आसमानों और जमीन के दर्मियान जो कुछ है उनका रब हैं अगर तुम्हें यकीन हो। 

    बयानी अगर तुम अशिया को दलील से जानने की सलाहियत रखते हो तो इन चीजों की पैदाइ ही अल्लाह तआला के वजूद की काफी दलील है। ख्याल रहे कि ईक़ान उस इल्म को कहते हैं जो इस्तिदलाल से हासिल हो। इसलिये अल्लाह तआला की शान में मोक़न नहीं कहा जाता। 

     फ़िरऔन के गिर्द उस वक़्त उसकी कौम के बड़े बड़े सरदार थे, वह लोग पाचं सौ की तादद में जर्क बर्क लिबास से आरास्ता होकर बैठे हुए थे उनसे फ़िरऔन ने कहा क्या तुम गौर से मूगा अलैहिस्सलाम की बात नहीं सुनते हो? यह कहता है जमीन व आसमान को भी पैदा करने वाला है हालांकी जमीन व आसमान कदीम हैं इन्हें तो किसी ने पैदा ही नहीं किया इनके लिये रब तआला की क्या हाजत है? 

     मूसा अलैहिस्सलाम ने इनकी बातें सुनकर दलील बदल दी। ऐसी चीजों का ज़िक्र किय जिन के हादिस होने यानी पहले न होने फिर फ़ना होने का वह भी इंकार नहीं कर सकते थे।


बाक़ी अगली पोस्ट में..أن شاء الله

*✍️तज़किरतुल अम्बिया* 288

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनों के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91 95580 29197

📧facebook.com/deenenabi

📧Blog : Deen-e-nabi.blogspot.in

📧YouTube : https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

📧Teligram : https://t.me/joinchat/AAAAAEmfxlvfVocFrnIygA

No comments:

Post a Comment