Pages

Saturday 2 February 2019

दोज़ख का बयान* #03

*

بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْـمٰـنِ الرَّحِـيْـمِ

اَلصَّــلٰـوةُ وَالسَّــلَامُ  عَــلَـيْـكَ يَا رَسُــوْلَ اللّٰه ﷺ

     *सुवाल* - जुब्बे हुज्न क्या है ? 

     *जवाब* - येह जहन्नम में एक वादी है जिस से जहन्नम भी रोजाना सत्तर हजार बार पनाह मांगता है , हुजुर ﷺ ने “जुब्बे हुज्न" से पनाह मांगने का हुक्म फ़रमाया है। अल्लाह अपने गज़ब व अज़ाब से पनाह दे और हमें और सब मुसलमानों को अपने अफवो करम से बख्शे। आमीन।


     *सुवाल* - जब तमाम जन्नती जन्नत में पहुंच जाएंगे और दोजख में फ़क्त वोही लोग रह जाएंगे जिन को हमेशा वहां रहना है, फिर क्या होगा ? 

     *जबाब* - उस वक्त जन्नत और दोज़ख के दरिमयान मेंढे की शक्ल में मौत लाई जाएगी और तमाम जन्नतियों और दोज़खियों को दिखा कर जब्ह कर दी जाएगी और फ़रमा दिया जाएगा कि ऐ अहले जन्नत! तुम्हारे लिये हमेशा हमेशा जन्नत और उस की नेमतें हैं और ऐ अहले दोज़ख! तुम्हारे लिये हमेशा अज़ाब है मौत जब्ह कर दी गई अब हमेशा की ज़िन्दगी है, हलाक व फ़ना नहीं। उस वक्त अहले जन्नत के फर्ह व सुरूर की इन्तिहा न होगी इसी तरह दोखियों के रंजो गम।


     *सुवाल* - हज़रते मालिक कौन हैं ? 

     *जवाब* - येह दारोगए जहन्नम यानी दोज़ख के निगरान हैं। 

*✍️बुन्यादी अक़ाइद और मालूमाते अहले सुन्नत* 50

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनों के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91 9033 833 975

📧facebook.com/deenenabi

No comments:

Post a Comment