Pages

Monday 4 February 2019

दोज़ख का बयान* #04

*

بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْـمٰـنِ الرَّحِـيْـمِ

اَلصَّــلٰـوةُ وَالسَّــلَامُ  عَــلَـيْـكَ يَا رَسُــوْلَ اللّٰه ﷺ

     *सुवाल* - जहन्नम तो अज़ाब की जगह है फिर इस में फ़िरिश्ते कैसे आ सकते हैं ? 

     *जवाब* - फ़िरिश्ते इस में अज़ाब सहने के लिये नहीं बल्कि अज़ाब देने के लिये होंगे जैसे जेल में पोलीस के सिपाही और जेलर होते हैं। 


     *सुवाल* - जहन्नम में आग की गर्मी का अज़ाब सुना है तो क्या सर्दी का भी अज़ाब होगा ? 

     *जवाब* - जी हां, जहां आग से करीब होने की वज्ह से गर्मी का अज़ाब होगा वही उससे दूरी की वजह से सर्दी का अज़ाब होगा।


     *सुवाल* - जहन्नमी के लिए सब से हल्का अज़ाब क्या होगा?

     *जवाब* - सबसे हल्का अज़ाब जिसको होगा उस को आग की जूतियां पहनाई जाएंगी जिस से उसका दिमाग खोलेगा और वो समझेगा की सब से ज़्यादा उसी को अज़ाब हो रहा है हालांकि उसे सब से कम अज़ाब हो रहा होगा।


     *सुवाल* - अगर कोई हिसाब और जन्नत व दोज़ख का इनकार कर, उस के बारे में क्या कहेंगे?

     *जवाब* - इनका इनकार करने वाला काफिर है।

*✍️बुन्यादी अक़ाइद और मालूमाते अहले सुन्नत* 51

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनों के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91 9033 833 975

📧facebook.com/deenenabi

No comments:

Post a Comment