Pages

Friday 1 February 2019

तज़किरतुल अम्बिया* #379

*

بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْـمٰـنِ الرَّحِـيْـمِ

اَلصَّــلٰـوةُ وَالسَّــلَامُ  عَــلَـيْـكَ يَا رَسُــوْلَ اللّٰه ﷺ

*बछड़े के बोलने की वजह*  

     चूंकि फ़िरऔन के लश्कर ने अपने घोड़ों को दरिया में डालने से सोच व विचार शुरू कर दी थीं तो जिब्राईल अलैहिस्सलाम एक घोड़ी पर सवार होकर आए वह जहां क़दम रखती थी वहां सब्ज़ घास पैदा हो जाती सामर ने यह माजरा देख लीया था इसलिए उसने घोड़ी के सुम के नीचे से मिट्टी उठाकर महफूज कर ली थी वहीं मिट्टी बछड़े के ढांचे में डाल दी थी जिसकी वजह से उसमें असरे हयात पैदा हो गया वह गाए की तरह डकारने लगा। 

     सामरी से जब मूसा अलैहिस्सलाम ने पूछा सामरी तूने ऐसा क्यों कीया ? उसने कहा मैंने वह देखा जो लोगों ने न देखा। तो एक मुट्टी भर ली फरिश्ते के निशान से फिर उसे डाल दिया और मेरे जी को यही भला लग।


*वापसी पर मूसा अलैहिस्सलाम ने हारुन अलैहिस्सलान की सरज़निश की*

     हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम कम की गुमराही को देखकर हमीयते दीन और सिर्फ अल्लाह तआला की रज़ा की खातिर इतने शदीद गुस्से में आए कि आपसे बे इयर तोरात की तख्तियां गिर गई और इसी बे इख़्तियारी की सूरत में अपने बड़े भाई के सर और दाढी को पकड़कर खींचने लगे यही वजह है कि आप पर हसका कोई मआखज़ा नहीं हुआ बल्कि मद्ह के ज़िमन में आया आखिरकार भाई के उज़्र पेश करने पर उनकी दिलजोई के लिए र्बा के हुज़ूर दुआ की ऐ अल्लाह मुझसे गुस्से की हालत में कोई कोताही हुई हो या मेरे भाई से क़ौम से आजिज़ आने की वजह से कोई कोताही हुई तो माफ फ़रमा दे।

*✍️तज़किरतुल अम्बिया* 315

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनों के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91 9033 833 975

📧facebook.com/deenenabi

No comments:

Post a Comment