Pages

Saturday 21 October 2017

*गुनाहे कबीरा नंबर 25*
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ

*_ख़ुदकुशी करना_*
     अल्लाह इर्शाद फ़रमाता है :
_और अपनी जाने क़त्ल न करो बेशक अल्लाह तुम पर मेहरबान है और जो ज़ुल्मो ज़ियादती से ऐसा करेगा तो अन क़रीब हम उसे आग में दाखिल करेंगे और ये अल्लाह को आसान है अगर बचते रहो कबीरा गुनाहों से जिन की तुम्हें मुमानअत है तो तुम्हारे और गुनाह हम बख्श देंगे और तुम्हें इज़्ज़त की जगह दाखिल करेंगे।_
*✍🏼النساء ٢٩ تا ٣١*
_और वो जो अल्लाह के साथ किसी दूसरे मअबूद को नहीं पूजते और उस जान को जिस की अल्लाह ने हुरमत रखी नाहक़ नहीं मरते।_
*✍🏼الفرقان ٦٨*

*_ख़ुदकुशी की मज़्ज़्मत में फरमाने मुस्तफा_*
     जो खुद को किसी लोहे (के हथियार) से क़त्ल करे तो वो उस के हाथ में होगा वो जहन्नम की आग में उसे अपने पेट में घोंपता रहेगा और हमेशा जहन्नम में रहेगा।
     जिस ने ज़हर पि कर खुद को मार डाला तो उस का ज़हर उस के हाथ में होगा, वो जहन्नम की आग में उसे पिता रहेगा और हमेशा जहन्नम में रहेगा।
     जिसने आपने आप को पहाड़ से गिरा कर हलाक कर लिया, वो जहन्नम की आग में (बुलन्दी से) गिरता रहेगा और वो जहन्नम में हमेशा रहेगा।
*✍🏼مسلم*
     मोमिन को लानत करना उस को क़त्ल करने की तरह है और जो जिस चीज़ के ज़रीए ख़ुदकुशी करेगा अल्लाह बरोज़े क़यामत उसे उसी चीज़ के ज़रीए अज़ाब देगा।
*✍🏼مسلم*
*✍🏼76 कबीरा गुनाह* 105

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से,
गर होजाए यक़ीन के.....
*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
*​DEEN-E-NABI ﷺ*
📲JOIN WHATSAPP
📱+91 95580 29197
📧facebook.com/deenenabi
📧Deen-e-nabi.blogspot.in
📧https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

No comments:

Post a Comment