Pages

Saturday 1 December 2018

बद गुमानी के चन्द इलाज* #12

*

بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْـمٰـنِ الرَّحِـيْـمِ

اَلصَّــلٰـوةُ وَالسَّــلَامُ  عَــلَـيْـكَ يَا رَسُــوْلَ اللّٰه ﷺ

*बारहवां इलाज* : 

     प्यारे इस्लामी भाइयो! बद गुमानी से बचने के लिये मज्फूर उम्र के साथ साथ रूहानी इलाज भी कीजिये, मसलन 

     (i) जब भी किसी से मुतअल्लिक बद गुमानी महसूस हो तो  اَعُوْذُ بِاللّٰهِ مِنَ الشَّيْطٰنِ الرَّجِيْم एक बार पढ़ने के बाद उलटे कन्धे की तरफ तीन बार थू थू कर दें। 

     (ii) रोज़ाना दस बार  اَعُوْذُ بِاللّٰهِ مِنَ الشَّيْطٰنِ الرَّجِيْم पढ़ने वाले पर शैतान से हिफाज़त करने के लिये अल्लाह एक फ़िरिश्ता मुकर्रर कर देता है।

     (iii) सूरए इख्लास ग्यारह बार सुब्ह (आधी रात ढले से सूरज की पहली किरन चमकने तक सुब्ह है) पढ़ने वाले पर अगर शैतान मअ लश्कर के कोशिश करे कि उस से गुनाह कराए तो न करा सके जब तक कि येह खुद न करे। 

     (iv) सूरतुन्नास पढ़ लेने से भी वस्वसे दूर होते हैं। 

     (V) जो कोई सुब्हो शाम इक्कीस इक्कीस बार لَا حَوْلْ وَلَاقُوَّةَ اِلَّابِااللّٰهِ الْعَلِيِّ الْعَظِيْمِ पानी पर दम कर के पी लिया करे तो ان شاء الله वस्वसए शैतानी से बहुत हद तक अम्न में रहेगा.

     (vi) هُوَ الْاَوَّلُ وَالْاٰ خِرُ وَالظَّاهِرُ وَالْبَاطِنُ وَهُوَبِكُلِّ شَىْءٍ عَلِيْمُ  कहने से फौरन वस्वसा दूर हो जाता है। 

     (vii) سُبْحٰنَ الْمَلِكِ الْخَلَّاقِ، اِنْ يَّشَاْ يُذْهِبْكُمْ وَيَاْتِ بِخَلْقٍ جَدِيْدٍ، وَمَا ذٰلِكَ عَلَى اللّٰهِ بِعَزِيْزٍ की कसरत उसे (यानी वस्वसे को) जड़ से कुत्अ कर देती है। 

     मीठे मीठे इस्लामी भाइयो ! अगर अवरादो वज़ाइफ पढ़ने और दीगर एहतियाती तदाबीर इख्तियार करने के बा वुजूद बद गुमानी के मरज़ से जान न छूटे तो घबराइये नहीं बल्कि मुसल्सल कोशिश जारी रखिये। हज़रते सय्यदुना इमाम मुहम्मद गज़ाली رحمة الله عليه फ़रमाते हैं : अगर तुम महसूस करो कि शैतान, अल्लाह से पनाह मांगने के बा वुजूद तुम्हारा पीछा नहीं छोड़ता और गालिब आने की कोशिश करता है तो इस का मतलब ये है कि अल्लाह को हमारे मुजाहदे, हमारी कुव्वत और सब्र का इम्तिहान मक्सूद है यानी अल्लाह तआला आज़माता है कि तुम शैतान से मुकाबला और मुहारबा करते हो या उस से मग्लूव हो जाते हो। 

*✍️बद गुमानी* 61

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनों के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91 95580 29197

📧facebook.com/deenenabi

📧Blog : Deen-e-nabi.blogspot.in

📧YouTube : https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

📧Teligram : https://t.me/joinchat/AAAAAEmfxlvfVocFrnIygA

No comments:

Post a Comment