Pages

Tuesday 27 June 2017

*ज़ीनत की सुन्नते और आदाब*
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ

     इन्सान के बालो की चोटी बना कर औरत अपने बालो में गुंधे, ये हराम है। हदिष में उस पर लानत आई बल्कि उस पर भी लानत आई जिस ने किसी दूसरी औरत के सर में इन्सानी बालो की चोटी गंधी।
     अगर वो बाल जिस की चोटी बनाई गई खुद इस औरत के अपने बाल है जिस के सर में जोड़ी गई जब भी न जाइज़ है।
     उन या सियाह धागे की चोटी इस्लामी बहनो को सर में लगाना जाइज़ है।

     लड़कियों के कान नाक छेदना जाइज़ है। बाज़ लोग लड़को के भी कान छिदवाते है और बाली वगैरा पहनते है ये ना जाइज़ है।

     औरत को हाथ पाउ में मेहदी लगाना जाइज़ है। छोटे बच्चों के हाथ पाउ में मेहदी लगाना ना जाइज़ है।
   
     जानदार की तस्वीर वाले लिबास हरगिज़ न पहना करे न ही जानवरो या इन्सानो की तस्वीर वाले स्टिकर्ज़ अपने कपड़ो पर लगाए, न ही घरो में आवेज़ा करे।
   
     ख्वातीन अपने शौहर के लिये जाइज़ अश्या के ज़रिए, मगर घर की चार दिवारी में ज़ीनत करे, लेकिन मेकअप कर के और बन सवर के घर से बाहर न निकला करे की हमारे प्यारे आक़ा صلى الله عليه وسلم ने फ़रमाया : औरत पूरी की पूरी औरत (यानी छुपाने की चीज़) है जब कोई औरत बाहर निकलती है तो शैतान उस को झांक झांक कर देखता है।

     नंगे सर फिरना सुन्नत नही है। लिहाज़ा इस्लामी भाइयो को चाहिये की अपने सर पर इमामा शरीफ का ताज सजाए रखे की ये हमारे आक़ा صلى الله عليه وسلم की निहायत ही मीठी सुन्नत है।

     मीठे इस्लामी भाइयो और बहनो ! बस ज़ीनत वही कीजिये जिस की शरीअते मूतह्हरा ने इजाज़त फ़रमाई और हरगिज़ हरगिज़ फिरंगी फैशन न अपनाइये जिस से अल्लाह का क़हरो गज़ब जोश पर आए।
     ऐ हमारे प्यारे अल्लाह ! हमे फिरंगी फैशन की आफत से छुड़ा कर अपने हबीब صلى الله عليه وسلم की सुन्नतो का दीवाना बना दे।
اٰمِيْن بِـجٙـاهِ النّٙـبِـىِّ الْاٙ مِيْن
*✍🏼सुन्नते और आदाब, 81*

*तमाम मोमिनो के इसले षवाब के लिये*
*___________________________________*
मिट जाये गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से,
गर होजाए यक़ीन के.....
*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*
*___________________________________*
*​DEEN-E-NABI ﷺ*
📲JOIN WHATSAPP
📱+91 95580 29197
📧facebook.com/deenenabi
📧Deen-e-nabi.blogspot.in

No comments:

Post a Comment