Pages

Monday 22 January 2018

*जवानी कैसे गुज़ारे ?* #17

*जवानी कैसे गुज़ारे ?* #17
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ
*सालेह नौ जवान को मिलने वाला इनआम*
     अमीरुल मुअमिनिन हज़रत उमर फ़ारूक़ رضي الله عنه एक मर्तबा एक सालेह नौ जवान की क़ब्र पर तशरीफ़ ले गए और फ़रमाया: ऐ फूलां! अल्लाह ने दावा फ़रमाया है: और जो अपने रब के हुज़ूर खड़े होने से डरा उस के लिये दो जन्नतें है।
*✍🏼الرحمان، ٤٦*
     ऐ नौ जवान बता तेरा क़ब्र में क्या हाल है? उस सालेह नौ जवान ने क़ब्र के अंदर से आप का नाम ले कर पुकारा और ब आवाज़े बुलन्द दो मर्तबा जवाब दिया: मेरे रब ने यह दोनों जन्नतें मुझे अता फरमा दी है।
*✍🏼تاريخ مدينه دمشق, ٤٥/٤٥٠*
     इस वाक़ीए से पता चला कि जो शख्स नेकियों भरी ज़िन्दगी गुज़ारेगा और खौफे खुदा से लरज़ाँ व तरसां रहेगा, वो अल्लाह की रहमते कामिला से दो जन्नतों का मुस्तहिक़ ठहरेगा। लिहाज़ा जवानी को नेकी व परहेज़ गारी में सर्फ कीजिये, ख्वाहिशाते नफ्सानी की पैरवी से बचिये, अभी से संभल जाइये! याद रखिये! ये हुस्नो जवानी दौलते फ़ानी है और इस पर गुरुर व तकब्बुर हमाक़त व नादानी है।
*✍🏼जवानी कैसे गुज़ारे* 29
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से,
गर होजाए यक़ीन के.....
*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
*​DEEN-E-NABI ﷺ*
📲JOIN WHATSAPP
📱+91 95580 29197
📧facebook.com/deenenabi
📧Deen-e-nabi.blogspot.in
📧https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

No comments:

Post a Comment