Pages

Wednesday 1 August 2018

तज़किरतुल अम्बिया* #207


بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ

اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ

*युसूफ عليه السلام के ख्वाब का पूरा होना*

     आप عليه السلام ने बचपन मे जो ख्वाब देखा कि मुझे चांद सूरज और 11 सितारे सजदा कर रहे हैं वह ख्वाब आपका पूरा हो गया कि याक़ूब عليه السلام जब अपने अहल व अयाल के साथ मिस्र में आये तो युसूफ عليه السلام ने उन्हें अपने तख्त पर जलवा गर किया तो आपको आपके मां बाप और 11 भाइयों ने सजदा किया इसी वजह से युसूफ عليه السلام ने कहा यह मेरे पहले ख्वाब की ताबीर है।

(ख्याल रहे कि बाज़ हज़रात ने ये फ़रमाया: बेशक अल्लाह ने आपकी वालदा को ज़िन्दा करके क़ब्र से निकाला ताकि यह भी युसूफ عليه السلام को सजदा कर लें कि उनका ख्वाब सच्चा हो जाये।)

     *एतराज़* : युसूफ عليه السلام अगरचे नबी है लेकिन याक़ूब عليه السلام उनसे ज़्यादा जलीलुल क़द्र है। और याक़ूब عليه السلام बाप है जब कि युसूफ عليه السلام बेटे हैं। इन वजह के पेशे नज़र अक़्ल का तक़ाज़ा यह है कि बेटे बाप को सजदा करे, बाप का बेटे को सजदा करने का क्या मतलब?

     *जवाब* : हज़रत अता की रिवायत से हज़रत इब्ने अब्बास رضي الله عنه का क़ौल बयान किया गया है कि आयत का मायने यह है: युसूफ عليه السلام से मुलाक़ात होने की वजह से अल्लाह को सबने सजदा किया। यानी यह सजदा दर हक़ीक़त अल्लाह को था, रब का शुक्रिया अदा किया गया कि युसूफ मिल गये है क्योंकि यह सजदा तख्त पर बैठने के बाद किया गया। अगर युसूफ عليه السلام को सजदा किया जाता तो तख्त पर बैठने से पहले किया जाता।

     या यह कहा जायेगा कि याक़ूब عليه السلام ने सजदा तो युसूफ عليه السلام को ही किया हो लेकिन इसलिये कि हो सकता है कि भाई सजदा न करे, आपके सजदा करने पर सब भाइयों ने सजदा कर लिया।

     या यह कि सजदा करने में युसूफ عليه السلام तो रज़ामंद नहीं थे कि मुझे मेरे बलाओ सजदा करें लेकिन अल्लाह का हुक्म था उसके हुक्म में जो हिकमतें होती है वो खुद ही उन्हें जानता है जैसे उसने फरिश्तों को हुक्म दिया आदम को सजदा करो इसमें जो हिकमतें पाई जाती है हक़ीक़त में वह अल्लाह ही जानता है।

*✍तज़किरतुल अम्बिया* 171

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनो के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91 95580 29197

📧facebook.com/deenenabi

📧Deen-e-nabi.blogspot.in

📧https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

No comments:

Post a Comment