Pages

Wednesday 26 September 2018

हमारे नारों में कितनी सच्चाई ?* #07

*

بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْـمٰـنِ الرَّحِـيْـمِ

اَلصَّــلٰـوةُ وَالسَّــلَامُ  عَــلَـيْـكَ يَا رَسُــوْلَ اللّٰه ﷺ

     सहाबा ज़बान से महब्बते रसूल के नारे लगाते थे वही उनके दिल भी उस बात को क़बूल करता था। इसी वजह से उनकी महब्बत अमल के ज़रिए देख ने को मिलती थी। और हम महब्बत ज़बान तक ही रहने देते है, उसे दिल तक नही पहुंचने देते। वरना मुहब्बत के बर अक्स हमारे अमल न होते। आज हम घर मे पंखे के नीचे बैठ  कर भी नमाज़ से गाफिल है और सहाबा तो रेत के ठेर पर लड़ाई के मैदान में, तलवारों की छांव में भी नमाज़े अदा किया करते थे। और आज हम नौकरी कारोबार में 2 पैसे ज़्यादा कमाने के लिए हम फरज़ो को भुलाए बैठे है। 

     ऐसा क्यूं? क्योंकि हमने दिलमा मुहब्बत को मजबूत नही बनाई और नफ़्स को मौत की दावत नहीं दी।

     गौषे पाक رضي الله عنه ने 40 साल ईशा के वुज़ू से फजर की नमाज़ अदा की यानी के आप 40 साल तक रात को सोये नही और अल्लाह की इबादत करते रहे। गौषे पाक رضي الله عنه के चाहने वाले क्यूं फ़ज़र के वक़्त आराम से सोये हुए मिलते है?

     ख्वाजा गरीब नवाज رضي الله عنه तो जब वज्द में आके बेहोश हो जाते तो बख्त्यार क़ाक़ी आपको सलात सलात कह कर होश में लाते। जब आप होश में आते तो फरमाते नमाज़ किसी पे भी माफ नहीं।

     सहाबा और बुजुर्गो के शरीअत पर अमल करने वाले अनगिनत वकीआत सुनने को मिलेंगे। क्योंकि वो अल्लाह और उसके रसूल से सच्ची मुहब्बत करते थे। इसी वजह से वो उनके हुक्म के मुताबिक़ अमल किया करते थे।

     और हमारी हाल क्या है, इसके बारे में हज़रत इमाम अहमद रज़ा खां رحمة الله عليه फरमाते है:

     रिज़्के खुदा खाया किया फरमाने हक़ टाला किया..

     शुक्रे करम तरसे सज़ा ये भी नहीं वो भी नहीं...

यानी अल्लाह का रिज़्क़ खा के भी हम उसके हुक्म के खिलाफ अमल करते है, ना ही हम उसकी नेअमतों का शुक्र अदा करते है,और ना ही हमे नाफरमानी करने पर सजा से डर !


बाक़ी अगली पोस्ट में..أن شاء الله

*✍️तोहफए नजात, हिस्सा-6* 24

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनों के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91 95580 29197

📧facebook.com/deenenabi

📧Deen-e-nabi.blogspot.in

📧https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

No comments:

Post a Comment