Pages

Friday 20 April 2018

*तज़किरतुल अम्बिया* #118
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ
*मुर्दे ज़िन्दा होते हुए इब्राहिम عليه السلام को दिखा दिये*
     आप عليه السلام ने चार परिन्दे मोर, गिद्ध (एक रिवायत के मुताबिक़ कबूतर), कौआ और मुर्गा अपने साथ पहले मानूस किये फिर अल्लाह के हुक्म के मुताबिक़ उनके टुकड़े किये और उनके गोश्त और हड्डियां वगैरह को मिला करके चार पहाड़ पर उनको रख दिया। फिर आपने उन्हें पुकार: ऐ जुदा जुदा हड्डियों! ऐ अलग अलग गोश्त के टुकड़ो, ऐ काटी हुई रगो, एक दूसरे से मिल जाओ, ताकि अल्लाह तुम्हारी रूहों को तुम में लौटा दे।
     यह सुनकर हर परिन्दे की अपनी अपनी हड्डियां एक दूसरे से मिल गई। पर दूसरे परो से जा मिले। इस तरह आप देख रहे थे कि आपके सामने मुर्दो को ज़िन्दा करके आपको एनुल यक़ीन का मर्तबा अता कर दिया गया।
     *तंबीह* : बाज़ अहले इल्म ने बयान किया है कि चार परिन्दों के सभी अज्ज़ा मिलाकर पहाड़ो पर रखे गए थे, आपने जब अल्लाह के इज़्न से उनको बुलाया तो वह ज़िन्दा होकर आपके पास दौड़ते हुए आ गए। मानूस करने में हिकमत यह थी की आप उनके आने पर पहचान ले की यह वही परिन्दे है जो मेने अपने साथ हिला मिला लिये थे।
     और बाज़ ने कहा की आपने उनके सिरों को अपने पास रख लिये थे आपके बुलाने पर उनके तमाम अज्ज़ा अपने अपने अज्ज़ा से मिलकर अपने सिरों से आकर मिल गये।
*✍🏼तज़किरतुल अम्बिया* 97
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से,
गर होजाए यक़ीन के.....
*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
*​DEEN-E-NABI ﷺ*
📲JOIN WHATSAPP
📱+91 95580 29197
📧facebook.com/deenenabi
📧Deen-e-nabi.blogspot.in
📧https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

No comments:

Post a Comment