Pages

Saturday 26 May 2018

*अहकामे रोज़ा* #24
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ
*_भूल कर खाने पिने से रोज़ा नही जाता_*
      फरमाने मुस्तफा صلى الله عليه وسلم : जिस रोज़ादार ने भूल कर खाया पिया वो अपने रोज़े को पूरा करे की उसे अल्लाह ने खिलाया और पिलाया।
*✍🏼सहीह बुखारी, 1/636, हदिष:1933*

*_रोज़ा न तोड़नेवाली बाते_* #01
     ★ रोज़ा याद होने के बा वुजूद भी मख्खी या गुबार या धुवा हल्क़ में चले जाने से रोज़ा नही टूटता। ख्वाह गुबार आटे का हो जो चक्की पीसने या आटा छानने में उड़ता है या गल्ले का गुबार हो या हवा से ख़ाक उडी या जानवरो के खुर या टाप से।
     ★ अगरबत्ती सुलग रही है और उस का धुवा नाक में गया तो रोज़ा नही टूटेगा। हा अगर लुबान या अगरबत्ती सुलग रही हो और रोज़ा याद होने के बा वुजूद मुह क़रीब ले जा कर उस का धुवा नाक से खीचा तो रोज़ा फासिद् हो जाएगा।
     ★ गुस्ल किया और पानी की खुनकी (यानि ठन्डक) अंदर महसूस हुई जब भी रोज़ा नही टुटा।
     ★ कुल्ली की और पानी बिलकुल फेक दिया सिर्फ कुछ तरी मुह में बाक़ी रह गई थी थूक के साथ इसे निगल लिया, रोज़ा नही टुटा।
     ★ कान में पानी चला गया जब भी रोज़ा नही टुटा। बल्कि खुद पानी डाला जब भी न टुटा।

बाक़ी अगली पोस्ट में..أن شاء الله
*✍🏼फ़ज़ाइले रमज़ान, 210*
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से,
गर होजाए यक़ीन के.....
*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
*​DEEN-E-NABI ﷺ*
📲JOIN WHATSAPP
📱+91 95580 29197
📧facebook.com/deenenabi
📧Deen-e-nabi.blogspot.in
📧https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

No comments:

Post a Comment