Pages

Thursday 31 January 2019

दोज़ख का बयान* #01

*


     *सवाल* - दोज़ख क्या है ? 

     *जवाब* - येह एक मकान हैं जो ज़ालिमों, सरकशों के अज़ाब के लिये बनाया गया है इस में सख्त अंधेरा और तेज़ आग हैं। इस में सत्तर हज़ार वादियां हैं, हर वादी में सत्तर हज़ार घाटियां, हर घाटी में सत्तर हज़ार अज़दहे बहुत बड़े सांप और सत्तर हजार बिच्छू हैं। हर काफिर व मुनाफिक को इन घाटियों में ज़रूर पहुंचना है। 


     *सुवाल* - हिसाब किताब के बाद लोगों पर क्या मुसीबत तारी होगी ? 

     *जवाब* - कियामत की मुसीबतें झेल कर अभी लोग इस की तक्लीफ़ और खौफ़ में मुब्तला होंगे कि अचानक उन को अंधेरियां घेर लेंगी और लपट मारने वाली आग उन पर छा जाएगी और उस के गैजो ग़ज़ब की आवाज़ सुनने में आएगी। उस वक्त बदकारों को अजाब का यकीन होगा और लोग घुटनों के बल गिर पड़ेंगे और फ़िरिश्ते निदा करेंगे : कहां है फुलां फुलां का बेटा ! जिस ने दुन्या में लम्बी उम्मीदें बांध कर अपनी ज़िन्दगी को बदकारी में जाए किया। अब येह मलइका उन लोगों को आहिनी गुर्ज़ों यानी लोहे के हथोड़ों से हंकाते दोज़ख में ले जाएंगे।

*✍️बुन्यादी अक़ाइद और मामुलाते अहले सुन्नत* 48

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनों के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91 9033 833 975

📧facebook.com/deenenabi

No comments:

Post a Comment