Pages

Saturday 19 January 2019

*_हकीकी मुफ्लिस कौन_* #1



بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ

اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ

      दुन्यवी मालो जर की मोहताजी उखवी नेमतें पाने का सबब है बशर्ते कि सब्र का दामन हाथ से न छूटे। लिहाजा इस हालत से परेशान हों न तश्वीश में मुब्तला हों। तश्वीश नाक गुरबत तो आखिरत की गुरबत है और येही गुरबत दर हकीकत मुसीबत है। 

      जैसा कि हज़रते सय्यदुना अबू हुरैरा رضی اﷲ تعالٰی عنه से मरवी है कि पैकरे अन्वार , तमाम नबियों के सरदार, मदीने के ताजदार ﷺ ने सहाबए किराम عليهِم الرّضْوَان से इस्तिफ्सार फ़रमाया : क्या तुम जानते हो मुफ्लिस कौन है ? सहाबए किराम عليهِم الرّضْوَان ने अर्ज की : हम में मुफ्लिस ( या ' नी गरीब , मिस्कीन ) वोह है जिस के पास न दिरहम हों और न ही कोई माल।

     तो इर्शाद फरमाया : "मेरी उम्मत में मुफ्लिस वोह है। जो कियामत के दिन नमाज, रोजा और जकात ले कर आएगा लेकिन उस ने फुलां को गाली दी होगी, फुलां पर तोहमत लगाई होगी, फुलां का माल खाया होगा, फुलां का खून बहाया होगा और फुलां को मारा होगा। पस उस की नेकियों में से उन सब को उन का हिस्सा दे दिया जाएगा। अगर उस के ज़िम्मे आने वाले हुकूक के पूरा होने से पहले उस की नेकियां खत्म हो गई तो लोगों के गुनाह उस पर डाल दिये जाएंगे , फिर उसे जहन्नम में फेंक दिया जाएगा।

बाक़ी अगली पोस्ट में..ان شاء الله

*✍🏼 ग़रीब फाएदे में है   पेज 17*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

📱+91 9033503799

📧facebook.com/deenenabi

📧Deen-e-nabi.blogspot.in

No comments:

Post a Comment