Pages

Wednesday 30 January 2019

*तज़किरतुल अम्बिया* #377


بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْـمٰـنِ الرَّحِـيْـمِ

اَلصَّــلٰـوةُ وَالسَّــلَامُ  عَــلَـيْـكَ يَا رَسُــوْلَ اللّٰه ﷺ

*मूसा अलैहिस्सलाम को रब तआला के दीदार की तमन्ना* #02

     मूसा अलैहिस्सलाम ने रब तआला से कलाम को सुनकर ऐसी लज़्ज़त महसूस की कि आपके दिल नब तआला को देखने की ख्वाहिश पैदा हो गई और अर्ज़ की ऐ अल्लाह तआला मैं तुझे देखना चाहता हु तू मुझे अपने दीदार से मुशर्रफ फरमा। रब तआला ने फरमाया तुम मुझे नहीं देख सकते, यह नहीं फ़रमाया मुझे नहीं देखा जा सकता यही वजह है कि हुजूर सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम ने मेराज की रात रब का दीदार किया। नीज़ देखने की नफी दुनिया से मुताल्लिक है जन्नत में मोमिनीन रब तआला का दीदार करेंगे।

     मूसा अलैहिस्सलाम का सवाल करना ही इस चीज़ पर दलालत कर रहा है की आपने मुमकिन सवाल किया अगर रब तआला को देखना मुहाल होता तो आप सवाल न करते। 

     रब ने फ़रमाया कि मैं अपनी तज़ल्लियात का ज़हूर पहाड़ पर करता हूं पहाड़ को देखो अगर तुम ने पहाड़ को देख लिया तो समझना कि मुझे भी देख लोगे लेकिन रब तआला की तजल्लियात की ताब पहाड़ न ला सका की वह कायम रहता बल्कि वह भी पाश पाश हो गया और मूसा अलैहिस्सलाम भी होश बरकरार न रख सके।


*क़ौम ने बछड़े की पूजा शुरू की* ये वाकया अगली पोस्ट में ان شاء الله.

*✍️तज़किरतुल अम्बिया* 313

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनों के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91 9033 833 975

📧facebook.com/deenenabi

No comments:

Post a Comment