Pages

Friday 19 October 2018

*तज़किरतुल अम्बिया* #283


بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْـمٰـنِ الرَّحِـيْـمِ

اَلصَّــلٰـوةُ وَالسَّــلَامُ  عَــلَـيْـكَ يَا رَسُــوْلَ اللّٰه ﷺ

*हज़रते अशमुईल عليه السلام* #०१

     मूसा عليه السلام के बाद युशा عليه السلام आये जो अल्लाह के अहकामात उनमे क़ायम करते रहे और तौरेत के मुताबिक़ अमल करने की तबलीग फरमाते रहे।

     उनके बाद काबिल और उनके बाद हज़किल और उनके बाद इल्यास और उनके बाद अल-इसआ عليه السلام आये। इन हज़रात के बाद बनी इस्राइल पर उनके दुश्मन जालूत की क़ौम अमालक़ा के लोग गालिब आ गये। उस वक़्त बनी इस्राइल बहरे रूम यानी मिस्र और फिलिस्तीन के दरमियान रहते थे। बनी अमालक़ा ने उनके कई शहरों पर कब्ज़ा कर लिया और उनके बड़े बड़े रईसों के बेटे 440 की तादाद में कैदी बना लिया। और उन पर जिज़या मुक़र्रर कर दिया। और उनकी तौरेत भी ले गये। उस वक़्त उनके कोई नबी नहीं थे, जो उनके मामलात की तदाबीर करते। खानदाने नबुव्वत के सारे लोग वफात पा चुके थे। सिर्फ एक औरत ज़िन्दा थी जो हामिला थी, वो दुआ करती थी, अशमुईल (ए अल्लाह सुन) यानी ऐ अल्लाह दुआ क़बूल कर। इब्रानी ज़बान में अशमु यानी सुन एल यानी अल्लाह।

     बच्चा पैदा होने पर यही नाम रखा। जब बच्चा बड़ा हुआ तो उसकी माँ ने उसको तौरेत दी और बैतूल मुक़द्दस की खिदमत पर मुक़र्रर कर दिया।

     अल्लाह ने अशमुईल عليه السلام को नबुव्वत अता फ़रमाई। जब वो नबी बनकर अपनी क़ौम में आये तो क़ौम ने कहा कि अगर तुम अपने दावे के सच्चे हो तो हमारेके लिये एक बादशाह मुक़र्रर करदो जिसके ज़ेरे क़यादत हम क़ौमे अमालक़ा से जिहाद करे। लेकिन आप عليه السلام ने कहा तुम वादा पूरा नही कर सकोगे। क़ौम ने कहा कि हम ज़रूर जिहाद करेंगे। हमे अपने घरों से निकल गया है। हमारेई औलाद को क़ैदी बनाया गया है। 

     लेकिन जैसा आप عليه السلام ने फरमाया था ऐसा ही हुआ कि वो सब लोग अपने वादे से फिर गए थे। सिर्फ 313 थे जो साबित क़दम रहे। 

     ख्याल रहे कि इस वाकिये में जिस नबी का ज़िक्र है उनके नाम में इख़्तेलाफ़ है लेकिन अल्लामा राज़ी ने फरमाया : अल्लाह के इस नबी का नाम अशमुईल था। इब्रानी ज़बान में इस्माइल कहा जाता है ये हज़रत हारून عليه السلام की औलाद में से थे यही अक्सर अहले इल्म का क़ौल है।

*✍️तज़किरतुल अम्बिया* 248

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनों के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91 95580 29197

📧facebook.com/deenenabi

📧Deen-e-nabi.blogspot.in

📧https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

No comments:

Post a Comment