Pages

Thursday 29 November 2018

*तज़किरतुल अम्बिया* #323


بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْـمٰـنِ الرَّحِـيْـمِ

اَلصَّــلٰـوةُ وَالسَّــلَامُ  عَــلَـيْـكَ يَا رَسُــوْلَ اللّٰه ﷺ

*क़त्ल का राज़ ज़ाहिर होना*

     हज़रत इब्ने अब्बास रज़ियल्लाहु अन्हुमा ने फरमाया कि फ़िरऔन की कौम के लोगों ने फ़िरऔन को इत्तेला दी कि किसी बनी इस्राइल ने हमारे एक आदमी को मार डाला है उस पर फिरऔन ने कहा कि कातिल और गवाहों को तलाश करो, फिरऔनी गश्त करते फिरते थे और उन्हें कोई सबूत नहीं मिलत था। दूसरे रोज़ जब  मूसा अलैहिस्सलाम को फिर ऐसा इत्तेफाक पेश आया की वही बनी इस्राइल जिसने एक रोज़ पहले उनसे मदद चाही थी आज फिर एक फ़िरऔनी ने लड़ रहा था और मूसा अलैहिस्सलाम को देखकर उनसे फ़रियाद करने लगा तब मूसा अलैहिस्सलाम ने कहा बेशक तू खुला गुमराह है यानी हर रोज़ लेगों से लड़ता ही रहता है अपने आपको भी मुसीबत और परेशानी में डालता है और अपने मददगारों को भी। और तू एहतियात क्यों नहीं करता? मूसा अलैहिस्सलाम ने उसे खूब रोब और डांट ड्पट के तौर पर इरशाद फरमाया।

     फिर मूसा अलैहिस्सलाम को उस पर रहम भी आ गया कि फ़िरऔनी बड़े ज़ालिम हैं लिहाजा इसकी इमदाद करनी ही चाहिये जब आप आगे बढ़े कि अपने और उस बनी इस्राईल के दुश्मन की गिरफ्त करे तो उस बनी इस्राइल गलत फहमी में खौफ करते हुए कि आज शायद मेरा काम तमाम करना चाहते है कहा कि ऐ मूसा अलैहिस्सलाम आज तुम मुझे कत्ल करना चाहते हो जैसे कल एक शख्स ने कत्ल कर दिया था? उसका यह कहना ही था कि राज़ खुल गया कि कल फिरौनी को आप अलैहिस्सलाम ने क़त्ल किया है जब फ़िरऔनी को यह खबर मिली तो उसने मूसा अलैहिस्सलाम को कत्ल करने का हुक्म नाफिज़ कर दिया लोग आपको ढूंढने लगे। 


*एक मुखवर ने मूसा अलैहिस्सलाम को बता दिया* 

     और शहर के परले किनारे से एक शख्स दौड़ता हुआ आया कहा ऐ मूसा अलैहिस्सलाम बेशक दरबार वाले (फिरऔनी दरबारी) आपके क़त्ल का मश्वरा कर रहे हैं तो निकल जाइये मैं आपका खैर ख़्ताह हूं। मूसा अलैहिस्सलाम को खबर देने वाला आले फ़िरऔन से था, जो मोमिन था लेकिन ईमान को छुपाता था। 

*✍️तज़किरतुल अम्बिया* 275

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनों के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91 95580 29197

📧facebook.com/deenenabi

📧Blog : Deen-e-nabi.blogspot.in

📧YouTube : https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

📧Teligram : https://t.me/joinchat/AAAAAEmfxlvfVocFrnIygA

No comments:

Post a Comment