Pages

Sunday 18 November 2018

*तज़किरतुल अम्बिया* #313


بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْـمٰـنِ الرَّحِـيْـمِ

اَلصَّــلٰـوةُ وَالسَّــلَامُ  عَــلَـيْـكَ يَا رَسُــوْلَ اللّٰه ﷺ

*मूसा عليه السلام की पैदाइश*#02

     मूसा अलैहिस्सलाम की वालदा पर जब विलादत का वक़्त क़रीब हुआ तो आपके पास एक दाया आई। उनमें से जो फ़िरऔन ने बनी इस्राईल की औरतों के लिये मुकर्रर कर रखी थीं। जर मुसा عليه السلام पैदा हुए तो आपकी दोनों आंखों के दर्मियान से नूर की किरणे जहिर हो रही थीं जिनको देखते ही दाया का हर जोड़ कापने लगा। उसके दिल में मूसा عليه السلام की मुहब्बत डाल दी गई। उसने कहा है औरत (ए इस बच्चे की मां) मैं तो इसे कत्ल करने के लिये आई थे लेकिन मुझे इससे शदीद मुहब्बत हो चुकी है, इसलिये तू अपने बच्चे को महफूज़ कर ले वह दाय यह कहकर चली गई। इतने में फिरऔन के जासूस आपके दरवाजे पर पहुंच गये। मूसा अलैहिस्सलाम की बहन ने जासूसो को आते हुए देखकर कहा ऐ मां फ़िरऔनी आ रहे हैं, आपकी मां को कुछ समझ नहीं आ रहा था की क्या करे, होश व हवास जाते रहे, बच्चे को डर के मारे कपड़े में लपेट कर जलते तंदूर में डाल दिया। जब फिरऔनी आपके घर में दाखिल हुए तो जलते हुए तंदूर की तरफ़ तो वह न गये और घर तमाम छान मारा कोई बच्चा नज़र न आया। मूसा अलैहिस्सलाम की वालदा को देखा तो उनके रंग में भी कोई तबदीली नज़र न आई। जो आम तौर पर औरतों का बच्चे की पैदईश पर रंग ज़र्द पड़ जाता है और आपका दूध भी नज़र न आने पर पूछा कि वह दाया तुम्हारे घर क्यों आई थी? आपने कहा वह मेरी दोस्त थी जो मुझे मिलने आई थी यह कोई झूठ नहीं था वह आपकी दोस्त भी थी। | 


बाक़ी अगली पोस्ट में..أن شاء الله

*✍️तज़किरतुल अम्बिया* 268

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनों के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91 95580 29197

📧facebook.com/deenenabi

📧Deen-e-nabi.blogspot.in

📧https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

No comments:

Post a Comment