Pages

Sunday 18 November 2018

*सोते वक़्त पढ़े जाने वाले वज़ाइफ* #02


بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ

اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ

     हज़रते अबू सईद खुदरीرضي الله تعالي عنه से मारवी है कि हुज़ूरﷺ ने फ़रमाया : जो अपने बिस्तर पर आते वक़्त 3 बार ये पढ़ ले :

اَسْتَغْفِرُ اللّٰهَ الْعَظِيْمَ الَّذِىْ لَاالٰهَ اِلَّا هُوَ الْحَيُّ الْقَيُّوْمُ وَاَتُوْبُ اِلَيْهِ

*अस्तग़फिरुल्लाह-ल अज़ीम-ल्लज़ी ला इलाह अल्ला हुव-ल हैय्युल क़य्युमु वअतुबु इलैही*

_तर्जुमह_

में अल्लाह से बख्शीश चाहता हु जिस के सिवा कोई माबूद नही वो ज़िन्दा और क़ाइम रखने वाला है और में उसी की तरफ रुजूअ करता हु।

     अल्लाह उसके गुनाह बख्श देता है अगरचे समुन्दर की झाग के बराबर हो, अगरचे दरख्तो के पत्तो के बराबर हो, अगरचे टीलो की रेत के ज़र्रात के बराबर हो, अगरचे दुन्या के अय्याम के बराबर हो।

*✍🏽सुनन तिर्मिज़ी 5/255*


     हज़रते अनसرضي الله تعالي عنه से रिवायत है कि हुज़ूरﷺ ने फ़रमाया : जब तुम अपना पहलु बिस्तर पर रख कर *सूरए फातिहा और कुहुवल्लाह* की सूरह पढ़ लोगे तो मौत के इलावा हर चीज़ से अमान में आ जाओगे।

*✍🏽मजमउ जवाइद 10/165*


     हज़रते नौफिलرضي الله تعالي عنه फरमाते है कि हुज़ूरﷺ ने मुझ से फ़रमाया : *कुल्या अय्युहल काफिरुन* पूरी पढ़ कर सोया करो क्यू कि ये शिर्क से बराअत है।

*✍🏽सुनन अबी दाऊद 4/407*

*✍🏽मदनी पंजसुरह 16*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनों के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91 95580 29197

📧facebook.com/deenenabi

📧Deen-e-nabi.blogspot.in

📧https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

No comments:

Post a Comment