Pages

Sunday 25 November 2018

तज़किरतुल अम्बिया* #319

*

بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْـمٰـنِ الرَّحِـيْـمِ

اَلصَّــلٰـوةُ وَالسَّــلَامُ  عَــلَـيْـكَ يَا رَسُــوْلَ اللّٰه ﷺ

*मूसा عليه السلام की वालदा की बेक़रारी* 

     आपकी बालदा को जब यह खबर मिली कि बच्चा फ़िरऔन के हाथ आ गया तो आपको बहुत ज्यादा खौफ नाहक़ हुआ कि वह कहीं कत्ल न कर दे। दूसरा मायने है खाली होना। यानी आपका दिल और तमाम गमो से  फ़ारिग हो गया सिर्फ मूसा अलैहिस्सलाम का गम दामनगीर हुआ। इस मायने के लिहाज़ से एक मतलब यह भी है कि आपको जब यह खबर मिली कि फ़िरऔन के हाथ बच्चे का ताबूत आ गया है तो आपका दिल अक्ल से खाली हो गया, होश उड़ गये। 

     लेकिन अल्लाह तआला ने आपके दिल में फिर यह इलका किया कि फ़िरऔन की बीवी ने मूसा عليه السلام को अपना बेटा बना लिया है तो आपके दिल को तसल्ली हुई अगर अल्लाह तअला आपके दिल को ठारस न बंधाता तो हो सकता है कि आप दरिया में फेंकते वक्त वावैला शुरू कर देतीं। हाए मेरा बच्चा! हाए मेरा बच्चा! की पुकार से लोग ख़बरदार हो जाते। या आपको जब यह खबर मिली कि फ़िरऔन की ज़ौजा आसिया बच्चे पर मेहरबान हो गई उस वक्त आप खुशी ज़ाहिर कर देतीं कि मेंरे बच्चे को अल्लाह तआला ने बचा लिया है। लेकिन अल्लाह तआला ने आपको ज़ाहिर करने से रोके रखा।

     मुसा अलैहिस्सलाम की बहन का नाम मरयम था। ज्यादा मश्हूर यही नाम है अगरचे कुलसुम और कुलसुमा भी बयान किया गया है। आपकी वालदा ने मरयम को कहा कि जाओ देखो ताबूत कीधर गया। क्या वाक़ई फ़िरऔन के हाथ आ गया है? उन्होंने बच्चे से क्या सलूक किया? मरयम दूर दूर से देखती रही, ताकि उन्हें पता न चल सके। 

     *तंबीह* : हज़रत मुसा अलैहिस्सलाम की वालदा का नाम मरयम था और मरयम के बाप का नाम इमरान था। मुसा अलैहिस्सलाम की सगी बहन का नाम भी मरयम है और आप चाप का नाम भी इमरान है।

*✍️तज़किरतुल अम्बिया* 271

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से, 

गर होजाए यक़ीन के.....

*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*

●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●

*​DEEN-E-NABI ﷺ*

📲JOIN WHATSAPP

*(बहनों के लिये अलग ग्रुप)*

📱+91 95580 29197

📧facebook.com/deenenabi

📧Blog : Deen-e-nabi.blogspot.in

📧YouTube : https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

📧Teligram : https://t.me/joinchat/AAAAAEmfxlvfVocFrnIygA

No comments:

Post a Comment