Pages

Wednesday 21 March 2018

*तज़किरतुल अम्बिया* #89
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ
*इब्राहिम عليه السلام को ज़मीन की मलकुत का मुशाहीदा कराया गया*
     मलकुत का माना अज़ीम बादशाही और सल्तनत क़ाहेरा यानी आपको ज़मीन व अस्मान की तमाम अशिया का मुशाहीदा करा दिया गया यहाँ तक कि चाँद, सूरज, पहाड़, दरख्त और दरिया तमाम चीज़ों के हक़ायक़ को आपने देखा और तमाम रुए ज़मीन व आसमानों का मुशाहीदा किया।
     आप عليه السلام को तमाम निशानियां और तमाम अजायबात दिखाये गये बेशक आप पर सात अस्मान मुनकशिफ् कर दिये गए तो आप ने आसमानों की जमीअ अशिया को देखा यहाँ तक कि आपकी नज़र अर्शे इलाही तक पहुंची इसी तरह आप पर सात ज़मीनों मुनकशिफ् कर दी गई तो आपने ज़मीनों की हर चीज़ को देखा।
     इब्ने मर्दुविया رحمة الله عليه ने हज़रत अली كَرَّمَ اللّٰهُ تَعَالٰى وَجْهَهُ الْكَرِيْم से रिवायत बयान की हज़ूर ﷺ ने फ़रमाया जब हज़रत इब्राहिम عليه السلام ने ज़मीन व आसमान की बादशाहियों का मुशाहीदा कर लिया, तो आप ने एक शख्स को गुनाह करते हुए देखा यानी जो कहीं दूर दराज़ छुप कर मासियत में मुब्तला था लेकिन आप ने उसका मुशाहीदा कर लिया तो आप ने उसके खिलाफ दुआ फ़रमाई। रब ने उसे हलाक कर दिया। फिर आप एक और शख्स के गुनाह पर बा-खबर हुए तो उसके खिलाफ भी दुआ करने का इरादा किया ही था की अल्लाह ने आप को मना फर्म दिया कि ऐ इब्राहिम! आप मुस्तजाबुद् दावात है मेरे बन्दों की हलाकत की दुआ न करें क्योंकि मेरे बन्दे 3 किस्म के है, या तो गुनाहगार होंगे या वह खुद तो गुनाहगार रहेंगे लेकिन उनकी औलाद में ऐसे नेक लोग होंगे जो ज़मीन को तस्बिहात से भर देंगे यानी अल्लाह की हम्द व षना व तहलील इतनी ज़्यादा करेंगे कि उनके फैजान से और लोग भी अल्लाह के ज़िक्र में मश्गुल हो जायेंगे या वह लोग गुनाहों के हाल में ही मर जाएंगे और मेरे क़ब्ज़ए कुदरत में होंगे इसके बाद मेरी मर्ज़ी की बात है कि में उनको माफ़ कर दूँ या सज़ा दूँ।
     जब हज़रत इब्राहिम عليه السلام के इल्म का यह मक़ाम है तो सय्यिदुल अम्बिया ﷺ के इल्म का क्या आलम होगा? जब जमीअ अम्बियाए किराम का मजमुइ इल्म नबीए करीम ﷺ के इल्म के मुक़ाबिल एक क़तरा की मिसाल है और आप का इल्म समुन्दर की मिसाल।
*✍🏼तज़किरतुल अम्बिया* 80
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से,
गर होजाए यक़ीन के.....
*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
*​DEEN-E-NABI ﷺ*
📲JOIN WHATSAPP
📱+91 95580 29197
📧facebook.com/deenenabi
📧Deen-e-nabi.blogspot.in
📧https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

No comments:

Post a Comment