Pages

Saturday 24 March 2018

*किन रिश्तेदार से सिला वाजिब है ?*
بِسْــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
الصــلوة والسلام‎ عليك‎ ‎يارسول‎ الله ﷺ
     जिन रिश्ते वालो के साथ सिला (रेहम) वाजिब है वोह कौन कौन है ? बा'ज़ उ-लमा ने फरमाया : वोह ज़ु रेहम महरम है और बा'ज़ ने फरमाया : इस से मुराद ज़ु रेहम है , महरम हो या न हो। और ज़ाहिर येही कौले दुवुम है, अहदीस में मुतलकन (या'नि बिगैर किसी कैद के) रिश्ते वालो के साथ सिला (या'नी सुलूक) करने का हुक्म आता है, कुरआने मजीद में मुतलकन (या'नि बिला कैद) ज़विल कुर्बा (या'नि क़राबत वाले) फ़रमाया गया मगर येह बात ज़रूर है कि रिश्ते में चुकी मुख़्तलिफ़ द-रजात है (इसी तरह) सिलए रहम (या'नि रिश्तेदारों से हुस्ने सुलूक) के द-रजात में भी तफावुत (या'नि फर्क) होता है। वालिदैन का मर्तबा सब से बढ़ कर है, इन के बा'द "ज़ू रहम मेहरम* का, (या'नि वोह रिश्तेदार जिन से न-सबी रिश्ता होने की वजह से निकाह हमेशा के लिये हराम हो) इन के बा'द बकिय्या रिश्ते वालो का अला कदरे मरातिब। (या'नी रिश्ते में नज़दीकी की तरतीब के मुताबिक)
*✍🏻(درمختار ج ٩ ص ٦٧٨)*

*✍🏻एहतिरामे मुस्लिम* 9
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से,
गर होजाए यक़ीन के.....
*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
*​DEEN-E-NABI ﷺ*
📲JOIN WHATSAPP
📱+91 79878 71610
📧facebook.com/deenenabi
📧Deen-e-nabi.blogspot.in   
▶https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

No comments:

Post a Comment