Pages

Monday 4 June 2018

*बरकाते ज़कात* #01
بِسْــــــمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِىْمِ
اَلصَّــلٰوةُ وَالسَّلَامُ عَلَيْكَ يَا رَسُوْلَ اللّٰه ﷺ
*_क़ारून की हलाकत_* #01
     क़ारून हज़रते मूसा अलैहिस्सलाम के चचा यसहर का बेटा था। अल्लाह ने उस को बे पनाह दौलत से नवाज़ा था। हत्ता कि उस के खज़ानों की चाबियां ऐसे 40 अफ़राद उठाते थे, जो आम मर्दों से ज़्यादा ताक़तवर थे।
जैसा कि पारह 20 सूरतुल क़सस की आयत 76 में इरशादे बारी तआला है :
     और हमने उस को इतने खज़ाने दिये जिन की कुंजियां एक ज़ोर आवर जमाअत पर भारी थी।
    जब अल्लाह ने बनी इसराइल पर ज़कात का हुक्म नाज़िल फ़रमाया तो क़ारून हज़रते मूसा अलैहिस्सलाम के पास आया और आप से ये तै किया कि 1000 दिनार पर एक दिनार, 1000 दिरहमो पर एक दिरहम जब कि 1000 बकरियो पर एक बकरी और इसी तरह दीगर चीज़ों में से भी हज़ारो हिस्से ज़कात देना।
     चुनान्चे जब उस ने घर जा कर अपने माल की ज़कात का हिसाब किया तो वो बहुत ज़्यादा माल बन रहा था, उस के नफ़्स ने इतना ढेर सारा माल देने की हिम्मत न की, लिहाज़ा उसने बनी इसराइल को जमा करके कहा कि तुमने मूसा की हर बात में इताअत की, अब वो तुम्हारे माल लेना चाहते है, क्या कहते हो ? उन्होंने कहा तुम हमारे बड़े हो जो चाहे हुक्म दो।

बाक़ी कल की पोस्ट में..ان شاء الله
*✍🏼बरकाते ज़कात, 3-4*
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
मिट जाऐ गुनाहो का तसव्वुर ही दुन्या से,
गर होजाए यक़ीन के.....
*अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह देख रहा है...*
●•●┄─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─●•●
*​DEEN-E-NABI ﷺ*
📲JOIN WHATSAPP
📱+91 95580 29197
📧facebook.com/deenenabi
📧Deen-e-nabi.blogspot.in
📧https://www.youtube.com/channel/UCuJJA1HaLBLMHS6Ia7GayiA

No comments:

Post a Comment